दो लाख की एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (एम.डी.) की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. विजय नगर पुलिस की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 22 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया, जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपए आंकी गई है.

पुलिस उपायुक्त जोन 2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सख्त निर्देश दिए थे. इन्हीं निर्देशों पर विजय नगर थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल ने मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए खुफिया टीमें तैनात की थी. गुरुवार देर रात खुफिया टीम शहीद पार्क, रोबोट चौराहा क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पार्क के कोने में एकांत में खड़े एक संदिग्ध युवक पर संदेह हुआ. पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित सिंह चौधरी उम्र 20 वर्ष तथा पता ग्राम चितावद, थाना महिदपुर सिटी, जिला उज्जैन बताया. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 22 ग्राम मादक पदार्थ (एम.डी.) बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना विजय नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ के ोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ शुरु की.

Next Post

चरस तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Jan 4 , 2025
1.15 लाख की चरस जब्त इंदौर. संयोगितागंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 444 ग्राम चरस जब्त की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1.15 […]

You May Like