चरस तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

1.15 लाख की चरस जब्त

इंदौर. संयोगितागंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 444 ग्राम चरस जब्त की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1.15 लाख बताई जा रही है.

संयोगितागंज थाना प्रभारी सतीश कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर एक टीम बनाकर क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग शुरू की. मुखबिर से सूचना मिली कि धार कोठी क्षेत्र में सुनसान इलाके में चरस का अवैध कारोबार हो रहा है. पुलिस ने घेराबंदी कर पिंजारा बाखल बम्बई बाजार में रहने वाले 26 वर्षीय मोहम्मद आसिफ को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 444 ग्राम चरस बरामद हुई. आसिफ से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह यह चरस 24 वर्षीय मोहम्मद आमिर जो नया पीठ, छत्रीबाग के पीछे से खरीदता था. पुलिस ने आमिर को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पूछताछ में पता चला है कि यह एक संगठित गिरोह है जो चरस की तस्करी करता है. पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Next Post

मुख्य चौराहे पर ही खड़े कर देते हैं वाहन

Sat Jan 4 , 2025
मामला विजय नगर चौराहे का, लोग होते हैं परेशान   इंदौर. आमतौर पर हर शहर के प्रत्येक पुलिस थाना में इतनी जगह होती है कि जब्त किए गए वाहनों को रखा जाए. अगर वहां भारी वाहन खड़े नहीं हो सकते हैं तो लोगों को असुविधा से बचाते हुए दूर खुली […]

You May Like