महिला के प्रेमी ने दिन-दहाड़े पति पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में मौत

विदिशा: अवैध संबंधों के विवाद ने एक परिवार को हादसे की कगार पर ला दिया. भोपाल निवासी दीपक ने विदिशा में अपनी प्रेमिका की पति बबलू पर चाकू से हमला कर दिया. बबलू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, बबलू अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पुरनपुरा इलाके में रहता था. महिला अपने प्रेमी के साथ भागने की तैयारी में थी. जब बबलू ने रोकने की कोशिश की, तो दीपक ने उस पर हमला कर दिया और फरार हो गया.

पुलिस ने महिला की मदद से आरोपी को जिला अस्पताल तिराहे पर बुलाकर पहले से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से चाकू भी बरामद हुआ. एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि मामला अवैध संबंध और विवाद से जुड़ा है.आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है.

Next Post

समर्थकों के बीच जन्मदिन मनाते दिखाई दिए मिश्रा, बोले मैं नजरबंद नहीं

Wed Oct 15 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में चल रहे डॉ. अम्बेडकर बनाम डॉ राव विवाद के कारण जहां आज पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी ओर कहीं से भी किसी आंदोलन धरना प्रदर्शन की कोई खबर नहीं है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है. […]

You May Like