
बड़वानी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी ओपीडी में 19 अप्रैल 2026 को मरीज हिरालाल पिता सेकडिय़ा सडक़ दुर्घटना में घायल को लाया गया था। जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मरीज की गंभीर अवस्था होने से मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। मरीज का ऑक्सीजन स्तर 84 प्रतिशत था। डॉ अनिल जामोद द्वारा मरीज को देखकर तुरंत सीटी स्केन एवं एक्सरे कराया गया और सर्जिकल एम्फिसिमा आने से मरीज को ऑपरेशन थियेटर में लेकर गए और मरीज की छाती के दोनों तरफ आईसीडी ट्यूब डाला गया। ऑपरेशन थियेटर से मरीज को आईसीयू यूनिट में शिफ्ट किया, जहां नर्सिंग ऑफिसर द्वारा निरंतर देखभाल की गई एवं धीरे-धीरे मरीज की स्थिति में सुधार आता गया। 27 अप्रैल को मरीज की दोनों तरफ छाती से ट्यूब निकाली गई।
परिजनों ने व्यक्त किया आभार
मरीज का ईलाज सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के नेतृत्व में किया गया। मरीज वर्तमान में पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर 28 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया है। परिजनों ने समस्त स्टॉफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
