भारत की परंपरागत चिकित्सा को एआई से जोड़ेंगे: नड्डा

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि भारत की परंपरागत चिकित्सा के साथ कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) से एकीकृत करने के लिए अग्रणी कदम उठाए हैं, जिससे अनुसंधान, निदान और साक्ष्य-आधारित अभ्यास के लिए नए रास्ते खुले हैं।

श्री नड्डा ने परंपरागत चिकित्सा पर दूसरे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक सम्मेलन के समापन के अवसर पर अपने संबोधन में अपने संबोधन में शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, चिकित्सकों और विशेषज्ञों की मज़बूत प्रतिबद्धता और सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में मौजूदा वैश्विक गति एक स्पष्ट और सुसंगत दृष्टिकोण का परिणाम प्राप्त हुआ है।

श्री नड्डा ने वैश्विक और क्षेत्रीय स्वास्थ्य नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में नवनिर्मित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्रीय कार्यालय परिसर दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के समक्ष आने वाली प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों पर संवाद, विचार-विमर्श और निर्णय लेने के लिए एक केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने उद्घाटन किए गए डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा भी किया।

श्री नड्डा ने भारत की हालिया सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ट्रेकोमा-मुक्त घोषित किया गया है, उसे खसरा और रूबेला चैंपियन पुरस्कार मिले हैं, और तंबाकू नियंत्रण में उत्कृष्टता के लिए ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज़ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

 

 

 

Next Post

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 175 से अधिक उड़ानें रद्द

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को घने कोहरे के कारण 175 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि अब तक दिल्ली से जाने वाली कुल 88 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इनमें दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें […]

You May Like