सतना: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में कट्टा लेकर दहशत फैला रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्रवाही के बाद शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दिया।
बताया गया है कि मुखबिर से सूचना मिलने पर रामना टोला में रामलीला मैदान के बगल वाली गली से घेराबंदी कर आरोपी आशू रजक उर्फ भूरा पिता पुरुषोत्तम रजक (24) निवासी झूलेलाल मंदिर के पास नवदुर्गा चौक को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक देशी 315 बोर का कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस एवं एक खाली कारतूस मिला। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27बी आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से 7 अन्य प्रकरण पंजीबद्ध है।
