क्राईम ब्रांच ने लेडी तस्कर के नेटवर्क से जुड़े पेडलर को दबोचा

इंदौर: क्राइम ब्रांच द्वारा करोड़ों की ब्राउन शुगर और भारी नकदी के साथ पकड़ी गई महिला तस्कर सीमा नाथ से पूछताछ ने पुलिस को एक और पेडलर तक पहुंचा दिया. सोमवार को घेराबंदी कर पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया था. जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क राजस्थान तक फैला हुआ है और शहर व आसपास कई पेडलर सक्रिय हैं.

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी का कहना है कि पकड़े गए बदमाश का नाम 21 वर्षीय आकाश गोखले निवासी नावदा पंथ, धार रोड है. उस पर पहले से ही करीब आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं और वह जेल की हवा भी खा चुका है. पुलिस को उसके पास से तस्करी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. त्रिपाठी ने यब भी बताया है कि सीमा नाथ से जब 516 ग्राम ब्राउन शुगर और 48 लाख 50 हजार रुपए नकद जब्त हुए थे, तभी से पुलिस उसकी जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी.

अदालत ने उसे 28 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है. इसी दौरान उससे हुई सख्त पूछताछ में कुछ और पेडलरों के नाम सामने आए हैं. एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम ने आकाश को दबोचा. पुलिस अब बाकी नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

Next Post

पब संचालक की मौत में ब्लैकमेलिंग का एंगल तलाशने मुंबई जाएगी इंदौरी पुलिस

Wed Aug 27 , 2025
इंदौर:अन्नपूर्णा क्षेत्र में शराब कारोबारी और पब संचालक की संदिग्ध मौत ने पुलिस को नए सुरागों की तलाश में जुटा दिया है. घटनास्थल से बरामद नोट में एक महिला मित्र का नाम सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस अब मुंबई जाकर जांच करेगी. भवानीपुर कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय कारोबारी […]

You May Like