सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मालथौन में आदिवासी महिला को दिलाया जमीन का कब्जा

मालथौन। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सागर जिले की तहसील मालथौन मुख्यालय पर प्रशासन द्वारा आदिवासी महिला मालती आदिवासी को जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया।

बताया गया कि मामला खसरा नंबर 70, चक्क बघोनिया मौजा से संबंधित है। प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के तहत जमीन का कब्जा मालती आदिवासी को दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर जमीन के कब्जे को लेकर गोविंद सिंह राजपूत का नाम बताया गया।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में हुई इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Next Post

तारिक रहमान की भारत यात्रा पर अनिश्चितता के बीच होगा बंगलादेश के नए उच्चायुक्त का आगमन

Tue Sep 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा नवंबर में होने की अटकलों के बीच बंगलादेश के पूर्व विदेश सचिव असद आलम सियाम अगले माह नयी दिल्ली में पड़ोसी देश के उच्चायुक्त का पदभार संभाल सकते हैं। श्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर […]

You May Like