मुंबई, 04 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सुपरहिट जोड़ी फिल्म हैवान में साथ नजर आ सकती है।
अक्षय और सैफ ने ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही, कीमत , आरजू और टशन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है।
चर्चा है कि फिल्मकार प्रियदर्शन अक्षय और सैफ की जोड़ी को फिर से साथ में ला रहे हैं। कहा जा रहा है अक्षय और सैफ फिल्म ‘हैवान’ में साथ दिखने वाले हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो अक्षय और सैफ की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धमाल मचाती नजर आ सकती है।
Next Post
सैयारा का म्यूजिक एल्बम फिल्म आशिकी को मेरा ट्रिब्यूट है : मोहित सूरी
Fri Jul 4 , 2025
मुंबई, 04 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि उनकी फिल्म ‘सैयारा का म्यूजिक एल्बम फिल्म आशिकी को उनका ट्रिब्यूट है। मोहित सूरी ने कहा कि वह खुश हैं कि सैयारा में भारत के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि सैयारा का म्यूज़िक […]

You May Like
-
8 months ago
पारा 8 डिग्री: गलाव वाली ठंड से छूटी कंपकंपी
-
8 months ago
सीरिया के मस्जिद में धमाका, तीन की मौत, पांच घायल
