शराब दुकान में चले चाकू, दो घायल

जबलपुर : गढ़ा थाना अंतर्गत एलआईसी शराब दुकान पर चाकूबाजी हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए । घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक समीर खान 17 वर्ष निवासी पावर हाउस के पास सूपाताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उमर उर्फ मुख्तार खान के साथ एलआईसी शराब दुकान पर शराब लेने के लिये गया था.

जहांं राजा पटेल, लालू, राहुल कोरी खड़े थे, इन लोगों का मोहल्ले का शिब्बू खान से पुराना विवाद चल रहा है राजा पटेल, लालू, राहुल कोरी को लगा कि वह एवं उमर दोनों शिब्बू खान के साथी सहयोगी है लालू एवं राहुल कोरी ने उमर खान को पकड़ लिया और बोले कि आज इसे जान से खत्म कर देते हैं राजा पटेल ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उमर को चोट पहुंचा दी । वह बीच बचाव करने लगा तो राजा पटेल उसे भी जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसे भी चोट पहुंचा दी।

Next Post

Nissan की कारों पर भोपाल का भरोसा, जानिए क्या है खास

Fri Nov 6 , 2026
भोपाल। शहर में कार खरीदने के लिए ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन निसान की कारों को लेकर लोगों का रुझान बढ़ा है। क्राउन निसान के सीईओ नितिन अग्रवाल के मुताबिक, भोपाल के ग्राहक निसान पर भरोसा जता रहे हैं। बीते तीन महीनों में शोरूम को ग्राहकों की […]

You May Like