
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत खम्हरिया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रोहित दाहिया 28 वर्ष निवासी खम्हरिया गोसलपुर ने सूचना दी कि वह कोटवार है। गांव के महेन्द्र बर्मन 40 वर्ष ने अपने घर के सामने लगे नीम के पेड़ में साड़ी से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
