दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने स्व. प्रदीप कासलीवाल की जन्म जयंती पर किया आयोजन
ग्वालियर: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर द्वारा जैन रत्न स्व. प्रदीप सिंह कासलीवाल की 78वीं जयंती पर अमृत सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज ठिठुरती सर्दी में जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड के मौसम में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष अनुपम चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी, शीतल जैन, अमरीश जैन, वर्तमान सत्र के अध्यक्ष आशीष जैन, सचिव अमित जैन भंडारी एवं कोषाध्यक्ष रूपेश जैन की विशेष उपस्थिति रही। इस सेवा में विशेष रूप से सहयोग डॉ अमित जैन, मनीष जैन के साथ संस्था के सक्रिय सदस्यों भानु जैन, अंकित जैन, राजुल जैन, दिनेश जैन, मयंक जैन, राकेश जैन, मनीष जैन,मयंक जैन, दिनेश जैन, धर्मेंद्र जैन, राजीव जैन, आशीष जैन अंबा, मनीष मोदी, अमित रोमी, जितेंद्र जैन, नीरज जैन, ठाकुर, आशीष जैन शिंदे की छावनी, विजय जैन, पीयूष जैन सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग किया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा तथा समाज के सभी लोगों से इस सहयोग करने की अपील की गई।
