नकली कीट नाशक से 700 बीघा जमीन में 115 किसानों की फसल नष्ट

सुसनेर।क्षेत्र में नकली कीटनाशक खुलेमाम बिक रही हैं इससे किसानों की फसल भी नष्ट हो रही हैं नकली खरपतवार नाशक दवाई के उपयोग से करीब 115 किसानों की 700 बीघा सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई. इस नुकसान की भरपाई और संबंधित कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को किसानों ने एसडीएम सर्वेश यादव, कृषि विभाग व स्थानीय पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया है. ज्ञापन में बताया गया कि सुसनेर में पिड़ावा रोड इमली चौराहे पर एककीटनाशक की दुकान है. जानकारी के अनुसार दुकान संचालक ने खरपतरवार नाशक दवाई मंगवाकर करीब 115 किसानों को बेची थी. खेतों में खरपतवार तो नष्ट नहीं हुई, बल्कि सोयाबीन की फसलें चौपट हो गईं. इस बारे में संबंधित कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराया गया. लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार निरीक्षण करने नहीं आया. इसलिए किसानों को फसल का सर्वे करवाकर कंपनी से तत्काल मुआवजा दिलवाया जाए तथा कंपनी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए.

Next Post

हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 31 , 2025
रीवा।गोविन्दगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. लगातार पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरारी काट रहा था. मुखबिर की मिली सटीक सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. 28 जनवरी को सूचना मिली […]

You May Like