सिंगरौली : कोतवाली बैढ़न के गनियारी हिर्रवाह तिराहा सड़क मार्ग पर बीती रात करीब 9 बजे एक बाईक सवार युवक गिर पड़ा। जहां उसे गंभीर चोटे आने पर आसपास के लोगों के द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम हिर्रवाह निवासी दीपक साकेत उम्र 26 वर्ष बीती रात करीब 9 बजे अपने गृह ग्राम से मोटरसाइकिल में सवार होकर बैढ़न की ओर आ रहा था कि गनियारी हिर्रवाह तिराहा के सड़क मार्ग में बने जानलेवा गड्ढें में बाईक फिसल गई। जहां बाईक के साथ वह गिर पड़ा और गंभीर चोटे आने पर उपचार के लिए आसपास के लोगों के द्वारा जिला चिकत्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न के लिए रवाना किया गया।
