राशिफल-पंचांग : 03 नवम्बर 2025

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 03 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में व्यर्थ के वाद विवाद से मन खिन्न रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, यात्रा में कष्ट होगा, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, वर्ष के मध्य में विदेशी व्यापारियों के लिये समय लाभप्रद रहेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में मित्रों के सहयोग से योजनाओं का समाधान होगा, राजनैतिक रूपरेखा बनेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की मित्रों के सहयोग से नवीन योजनाओं की रूपरेखा बनेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों की यात्रा में कष्ट होगा, मकर और कुंभ राशिके व्यक्तियों को यश मिलेगा,मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मेहनत अधिक करना होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को संयम सेकाम लेना हितकर रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को साहस पराक्रम बढ़ेगा.

——————————————————-

पंचांग 03 नवम्बर 2025:-
रा.मि. 12 संवत् 2082 कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी चन्द्रवासरे रात 11/37, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे दिन 1/5, हर्षण योगे शाम 6/52, कौलव करणे सू.उ. 6/29, सू.अ. 5/31, चन्द्रचार मीन, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

——————————————————-

आज का भविष्य-सोमवार 03 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक साहसी, निडर, महत्वाकांक्षी परिश्रमी एवं कार्यकुशल होगा, बचपन में स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, माता पिता का विशेष ध्यान रखने वाला होगा, यात्रा का शौकीन होगा, व्यापार करेगा.

——————————————————-

मेष- आपके करीबी लोग ही आपको बीच मझधार में छोड़ देंगे, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, व्यवसायिक संबंधों में लाभ मिलेगा, परिश्रम अधिक रहेगा.

वृषभ- भावनाओं पर काबू रखकर व्यवहारिक निर्णय लें, खानपान पर संयम रखें, कार्य की अधिकता रहेगी, सोचे हुये कार्य बनने का योग है.

मिथुन- कारोबारी विस्तार को लेकर कार्यस्थल पर खीचातानी बनेगी, संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, किसी दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा.

कर्क- कहीं दूर जाने का प्रोग्राम बनेगा, साझेदारी कार्य में मनमुआव आ सकता है, आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी, पारिवारिक तनाव रहेगा.

सिंह- आपको अधिकारों में कटौती का मलाल होगा, प्रिय सूचना मिलेगी, पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा, रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा.

कन्या- मित्रों की सलाह पर अमल करने से राह आसान होगी, सुविधा के सामान पर खर्च संभव, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में मन मुताबिक सफलता मिलेगी.

तुला- देनदारी के चलते आपसी विवाद बढेगा, पुराने निवेश का लाभ मिलेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करें, खानपान पर संयम रखें.

वृश्चिक- नजदीकी लोगों के कारण परेशानी हो सकती है, अपनी बात मनवाने की कोशिश करें, खास वस्तुओं का संग्रह होगा, पारिवारिक विवाद दूर होगा.

धनु- पुरानी उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा, पारिवारिक विवाद दूर होगा, परिश्रम अधिक होगा.

मकर- रूके हुये कार्य को पूरा करने के लिये किसी की सिफारिश की जरूरत पड़ सकती है, अज्ञात भय तथा चिन्ता दूर होगी, पारिवारिक व्यस्तता रहेगी.

कुम्भ- अनावश्यक विवाद की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें, नौकरी संबंधी कार्यो में सावधानी रखें, माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा.

मीन- बेहतर अवसर सामने आयेंगे, धैर्यपूर्वक कार्य करें, सम्मान मिलेगा, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी.

——————————————————-

व्यापार भविष्य:

कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, मॅूग, उड़द, मोठ, सरसों, अरंडी, घी, तेल, के भाव में तेजी होगी, कपास, रूई, सूत, पाट, बारदाना, के भाव में साधारण तेजी होगी. भाग्यांक 1412 है.

——————————————————-

Next Post

पंजाब एफसी ने मोहम्मडन एससी को 3-0 से हराया

Mon Nov 3 , 2025
बाम्बोलिम (गोवा), (वार्ता) पंजाब एफसी ने एआईएफएफ इंडियन सुपर लीग के ग्रुप सी में मोहम्मडन एससी को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। यह मैच यहां जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ, पंजाब एफसी के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और […]

You May Like