अनियंत्रित बाईक के गिरने से युवक गंभीर

सीधी: शहर के अस्पताल -गांधी चौक मार्ग में विकास भवन के सामने आज रात करीब 8.30 बजे अनियंत्रित बाईक के अनियंत्रित होकर सड़क में गिरने और सवार युवक के डिवाइडर से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक घटनास्थल पर ही अचेत होकर खून की उल्टी करने लगा। उसकी गंभीर हालत देख लोगों ने एक आटो को रूकवाया और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था बनाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त गंभीर रूप से घायल युवक हीरो स्पलेंडर बाइक क्रमांक एमपी 53 जेडबी 3674 में सवार होकर गांधी चौक से अस्पताल तिराहा की ओर जा रहा था।

विकास भवन के समीप पीछे चल रहे बाईक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक आगे चल रही बाइक को ठोकर मार दी गई जिससे बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाईक को चला रहा दूसरा युवक भागने की फिराक में था उसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। उधर बाईक को ठोकर मारने वाले युवक को भी कुछ लोगों ने रोका लेकिन वह मौका देखकर भाग गया। यह अवश्य है कि कुछ लोगों ने बताया कि भागने वाला बाईक सवार गुप्ता शहर के कोतरकला का निवासी है।

Next Post

कलेक्टर ने चम्बल पुल को आवागमन हेतु पुनः प्रारम्भ करने का दिया आदेश

Tue Jan 7 , 2025
भिण्ड:कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने आदेशित कर कहा है कि भिण्ड जिले में राजस्व की कमी को देखते हुये 06 जनवरी की रात्रि 10 बजे से 08 जनवरी को रात्रि 10 बजे तक चम्बल सेतु को आवागमन हेतु पुनः प्रारम्भ किया गया है। चम्बल सेतु प्रारम्भ होने उपरांत वाहनों के […]

You May Like

Play sound