रेडक्रॉस को सौंपे गये चार इजरायली बंधकों के शव

काहिरा 20 फरवरी (वार्ता) फिलिस्तीनी आंदोलन हमास और इस्लामिक जिहाद ने चार इजरायली बंधकों के शव रेड क्रॉस काे सौंपे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गयी।
स्थानांतरण प्रक्रिया दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस में हुई। रेड क्रॉस ने बिबास परिवार – एक माँ और दो छोटे बच्चों और ओडेड लिफ्शिट्स के शव प्राप्त किए।फिलिस्तीनी हमास का दावा है कि जिनके शव सौंपे गये हैं वे, गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों के शिकार हुए थे।
हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमला करने के दौरान यार्डेन और शिरी बिबास और उनके दो बच्चों को पकड़ लिया था। यार्डेन को एक फरवरी, 2025 को रिहा किया गया था। हमास शनिवार को छह बंधकों को भी रिहा करेगा, जिनमें हिशाम अल-सैयद और अवेरा मेंगिस्टो शामिल हैं, जो युद्ध शुरू होने से पहले गाजा में बंदी थे।
ओडेड (83) सेवानिवृत्त पत्रकार थे जिन्हें हमास आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाया गया था। वह गाजा पर इज़राइली हवाई हमलों के दौरान मारे गए चार बंधकों में से एक थे। उनके परिवार ने एक बयान में कहा कि वे 502 दिनों तक उनकी सुरक्षित वापसी की आशा में रहे, लेकिन अब उन्हें अपने प्रियजन के निधन की पुष्टि मिली है।
सूत्रों के अनुसार ओडेड एक प्रतिष्ठित पत्रकार थे। फिलिस्तीनी अधिकारों की मान्यता और अरबों और यहूदियों के बीच शांति के लिए अभियान चलाया था।

Next Post

जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए लावरोव पहुंचे दक्षिण अफ्रीका

Thu Feb 20 , 2025
जोहान्सबर्ग, 20 फरवरी (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 20-21 फरवरी को होने वाली जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे हैं। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पूर्ण अधिवेशन में अपने कई भाषणों के दौरान श्री लावरोव […]

You May Like