
शाढ़ौरा: नगर के दो छात्र अनुज शर्मा और गिरिराज शर्मा का चयन प्रदेश स्तरीय स्कूली फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए ग्वालियर संभाग की टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 3 अक्टूबर से शाजापुर में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दोनों खिलाड़ी शाजापुर के लिए रवाना हुए।
अनुज शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा एवं गिरिराज शर्मा पुत्र मुरारी शर्मा द्रोपदी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। दोनों खिलाड़ियों ने फुटबॉल का प्रशिक्षण हिंद फुटबॉल अकैडमी के कोच आदित्य चौरसिया से प्राप्त किया है। दोनों छात्रों के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन से स्कूल, परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
