क्या अस्पताल की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त?

बुधनी।स्थानीय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बीते साल सिविल अस्पताल में तब्दील किया गया था. जिसमें लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके , इसको लेकर नगर में करोड़ों रुपए की लागत से बिल्डिंग तैयार की गई जिसमें 50 बिस्तर की क्षमता वाला सिविल अस्पताल संचालित किया जा रहा है. लेकिन मरीजों को समुचित ईलाज प्रदान करने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम रहा.

अस्पताल प्रबंधन को स्थानीय लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी पूर्व में अस्पताल में अक्सर डॉक्टरों की कमी, जांचों का अभाव, मरीजों से अभद्र व्यवहार सहित कई खामियों को लेकर नागरिकों ने रोष व्यक्त किया था और हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल बच्चियों को ईलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया जाना था. इस दौरान समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान सीबीएमओ डी बड़ोदिया, डॉ. शेफाली नागर साहित स्टॉफ मौजूद रहा.

इस संबंध में स्थानीय मीडिया ने सिविल अस्पताल में कमियों को लेकर बात की जिसको लेकर सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं को जल्दी ही बेहतर किया जाएगा. उन्होंने बताया सोनोग्राफी मशीन के लिए दो डॉक्टरों की ट्रेनिंग हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन होते ही सोनोग्राफी मशीन शुरू हो जाएगी.

 

Next Post

बावरी घाट पर खनिज विभाग की कार्रवाई का रेत माफिया ने किया विरोध

Sat Sep 13 , 2025
सीहोर। जिले में रेत खनन पर रोक के बावजूद नर्मदा नदी से लगातार अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है. शुक्रवार को जब खनिज विभाग का अमला रेहटी थाना क्षेत्र के बावरी घाट पर कार्रवाई करने पहुंचा तो वहां मौजूद रेत माफिया ने खुलेआम विरोध जताते हुए कहा कि […]

You May Like