बावरी घाट पर खनिज विभाग की कार्रवाई का रेत माफिया ने किया विरोध

सीहोर। जिले में रेत खनन पर रोक के बावजूद नर्मदा नदी से लगातार अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है. शुक्रवार को जब खनिज विभाग का अमला रेहटी थाना क्षेत्र के बावरी घाट पर कार्रवाई करने पहुंचा तो वहां मौजूद रेत माफिया ने खुलेआम विरोध जताते हुए कहा कि आप लोगों को सिर्फ यही घाट दिखता है क्या, जो बार-बार यहीं आ जाते हो.

इस दौरान खनिज अमले और रेत माफिया के गुर्गों के बीच जमकर बहसबाजी हुई. पुलिस कर्मियों ने साफ कहा कि वे विभागीय निर्देशों के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं. विरोध के बावजूद खनिज विभाग ने सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर रेहटी थाने में खड़ी कराईं.

गौरतलब है कि बीते माह भी इसी घाट से सात पनडुब्बियां जब्त की गई थीं. वहीं, शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान अफवाह फैली कि माफियाओं ने अमले पर हमला कर दिया, लेकिन जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने इसका खंडन करते हुए स्पष्ट कहा कि अमले पर कोई हमला या अभद्रता नहीं हुई है. जब्त वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

 

Next Post

जीवन का सही उपयोग ही परमार्थ

Sat Sep 13 , 2025
भोपाल। मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि जीवन को सही दिशा देना ही परमार्थ है। उन्होंने अर्थ, व्यर्थ, अनर्थ और परमार्थ की व्याख्या करते हुए बताया कि पुण्य कार्य न करने वाला जीवन व्यर्थ है, पाप व शोषण में लगा जीवन अनर्थ है और संसाधनों को सदुपयोग में लगाना […]

You May Like