पानी, बिजली, सड़क और आवास हर व्यक्ति का अधिकार: ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि लोगों को साफ पानी, बिजली, पक्की सड़क, आवास, मुफ्त इलाज और अच्छी शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

शनिवार को रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मंत्री तोमर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का उचित और समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, बिजली कंपनी, महिला एवं बाल विकास तथा खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोच है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसी उद्देश्य से सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं में सुधार हो रहा है। लोगों को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और कमजोर वर्गों को पेंशन योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता देने पर भी सरकार काम कर रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर घर तक साफ पानी, निर्बाध बिजली, पक्की सड़क और आवास पहुंचाना प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ग्वालियर में मंत्री तोमर नियमित रूप से बिजली, पानी और राशन जैसी जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई करते रहे हैं।

Next Post

ग्वालियर के मुख्य मार्गों पर कराई पेंच रिपेयरिंग 

Sat Oct 3 , 2026
ग्वालियर, बरसात में खराब हुई सड़कों पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए पेंच रिपेयरिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा हैं। सहायक यंत्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं […]

You May Like