
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में कई स्थानों पर सामूहिक योग के आयोजन हुए। संयुक्त राष्ट्र ने 21 को आज से 12 साल पहले योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी। आज शहर में दो जगह पर योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुए, पहला बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स और दूसरा गोपूर चौराहे पर। दोनों स्थानों पर केंद्रीय मंत्री, प्रदेश मंत्री, सांसद और आम जन के सामूहिक योगा किया।
12 वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में “स्वस्थ्य आयु के लिए योग” कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला प्रशासन, आयुष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नगर निगम का संयुक्त आयोजन में
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गा दास उईके , मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ सुदामा खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा ने सामूहिक योग किया।
केंद्रीय मंत्री उइके ने कहा कि योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं होकर हमें आध्यात्मिक और अनुशासित रूप से समृद्ध बनाता है। योग का उल्लेख वेदों और उपनिषदों में भी है। आत्मा से परमात्मा को जोड़ने का माध्यम योग है। महर्षि पतंजलि ने योग को वैश्विक रूप प्रदान किया है। योग मन को नियंत्रण करने का माध्यम है। योग जीवन जीने की सरल पद्धति है और यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित रूप प्रदान करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोलकत्ता में आयोजित योग कार्यक्रम में संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
शहर में योग दिवस पर दूसरा मुख्य आयोजन पश्चिम क्षेत्र के गोपुर चौराहे पर आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें 10 हजार लोगो ने सामूहिक योग किया। इतना ही नहीं करीब 10 हजार से अधिक योग साधक सामूहिक रूप से 3 मिनट 19 सेकंड तक भ्रामरी प्राणायाम कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है, जिस पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सर्टिफिकेट एवं मैडल प्रदान किया गया।
इस मौके पर योग मित्र अभियान की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। साथ ही योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले को किया योग अलंकरण से सम्मानित किया गया ।
केंद्रीय राज्य मंत्री जनजाति कार्य दुर्गादास उइके, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक मधु वर्मा की उपस्थिति में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर सामूहिक योगा किया गया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की आज 10000 से अधिक साधकों द्वारा भ्रामरी प्राणायाम करके बनाए गए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड को इंदौर की जनता, संस्था एवं सहयोगियों को समर्पित करता हूं।
इसके बाद अतिथियों द्वारा योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेम गोयल, सपना पाल, निशा चावला, राज रजोले, रामगोपाल व्यास एवं अन्य वरिष्ठ योग गुरुओं, योग खिलाड़ियों एवं योग प्रचारकों को “योग अलंकरण” से सम्मानित किया गया। योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक राकेश चौधरी एवं शहर की मिसेज इंडिया चेतना जोशी द्वारा किया गया।
