30 निराश्रितों को पहुंचाया रैन बसेरा

जबलपुर: हाईकोर्ट, तहसील, मालगोदाम चौक के साथ-साथ एम्पायर चौक, सिविल लाइन चौक, रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नं. 1 एवं 6 के बाहर फुटपाथ पर चौराहों एवं तिराहों पर सोने वाले करीब 30 निराश्रितों को आग्रह के साथ महापौर ने राजा गोकुलदास धर्मशाला परिसर में संचालित रैन बसेरा में पहुंचाया है। जिसके बाद सभी ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

महापौर की इस पहल की शहर में काफी सराहना भी हो रही है क्योंकि उन्होंने बिना छत के शहर में न कोई सोयेगा न ही कोई भूखा रहेगा के उद्गार को हकीकत में तब्दील किया है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने संकल्प लिया है कि शहर के चारों, तिराहों पर खुले आसमान के नीचे सोने वाले निराश्रितों को ठंड के प्रकोप से बचाने और रैन बसेरों में आश्रय दिलाने वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

महापौर के अनुसार नगर निगम के द्वारा निराश्रितों को रहने एवं खाने के लिए रैन बसेरों में उत्तम व्यवस्थाएँ कराई गयीं हैं, जहाँ पर पलंग, तकिया, कम्बल, के साथ हीटर, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ बगल में दीनदयाल अंत्योदय रसोई घर की व्यवस्था है जहाँ पर खाने की व्यवस्था भी उत्तम है।

Next Post

जोड़ों के दर्द, सर्दी-खांसी के मरीजों से फुल हो रही ओपीडी

Wed Nov 19 , 2025
जबलपुर: शहर में लगातार बढ़ रही ठंड ने जोड़ों के दर्द और सर्दी, खंासी के मरीजों की मुसीबतें बढ़ा दीं हैं। आलम ये है कि जिला अस्पताल विक्टोरिया व मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में इन रोगों से ग्रसित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी है। जानकारी के अनुसार […]

You May Like