मिशन ग्वालियर-चंबल पर अजय सिंह, 11 से कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक अजय सिंह 11 से 14 फरवरी तक ग्वालियर–चंबल संभाग के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा उनके जनसंपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। इस दौरान वे ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया जिलों का भ्रमण करेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

अजय सिंह 11 फरवरी की सुबह भोपाल से वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर के लिए रवाना होंगे और दिन भर ग्वालियर में ही प्रवास करेंगे। 12 फरवरी को वे सुबह मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दिन भर बैठकों के बाद रात्रि में ग्वालियर लौटेंगे। 13 फरवरी को वे ग्वालियर से भिंड जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दिन उनका रात्रि विश्राम लहार में रहेगा। दौरे के अंतिम दिन 14 फरवरी को अजय सिंह दतिया में दिन भर कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद झांसी से ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Next Post

घोषणाएं सुशासन नहीं, जमीनी हकीकत डरावनी: पटवारी

Mon Feb 9 , 2026
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश में नक्सलवाद थमने संबंधी भाजपा सरकार के दावों को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि केवल घोषणाएँ सुशासन का प्रमाण नहीं होतीं और जमीनी हकीकत सरकार के दावों से अलग तस्वीर पेश कर रही है। एक प्रेस वक्तव्य में श्री पटवारी ने […]

You May Like