
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सागर विकासखंड की बरारू गया गंज में शासकीय तालाब से अवैध उत्खनन की सूचना पर जिला कलेक्टर संदीप जी.आर के निर्देश पर खनिज निरीक्षक श्रीमती अंकिता भलावी, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, नायब तहसीलदार ऋतु राय के द्वारा मौके पर जाकर कार्रवाई की गई।
खनिज निरीक्षक श्रीमती अंकिता भलावी ने बताया कि गया गंज निवासी सीताराम यादव पिता गोरेलाल यादव के द्वारा शासकीय तालाब खसरा नंबर 5/1 से अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था ,मौके से एक ट्रैक्टर ट्राली को भी जप्त किया गया है एवं आरोपी सीताराम यादव निवासी गयागंज के विरुद्ध मध्य प्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
