
सिवनी मालवा। ग्राम शिरूपुरा के पास शाम लगभग 6 बजे के बीच अवैध सागोंन से भारी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें सवार एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। सागौन की अवैध कटाई और परिवहन करने वाले शरारती तत्वों ने सागौन की लकड़ियों में आग लगा दी। घटना ग्राम लोखरतलाई और लही के बीच मेंन रोड की है। ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद मृतक को सागौन की लकड़ी के पास से हटा दिया गया और लकड़ियों में आग लगा दी। जानकारी मिलने के बाद रात 7:50 बजे प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी जीएस पावर पहुंचे। वन परिक्षेत्र अधिकारी जीएस पवार ने बताया की घटना स्थल पर ट्रॉली और सागौन की लकड़ियाँ मिली है लेकिन घटना स्थल पर लाश नहीं है।
जब घटनास्थल का वीडियो और फोटो वायरल हुआ और थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस का दल घटना स्थल पहुंचाया। वन विभाग और पुलिस विभाग की कार्यवाही चल रही है। एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती ने बताया की घटना स्थल पर उपनिरीक्षक नागेश वर्मा को पुलिस बल के साथ भेजा था। शव को परिजन घटना स्थल से उठा घर ले गए थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
