सीहोर। रविवार को उत्तरप्रदेश के यमुना घाट पर सीवन अभियान टीम पहुंची. वामी युवराज अनिरुद्धायचार्य महाराज के सानिध्य में यमुना घाट पर दीप प्रज्वलन कर प्रमुख नदियों को स्वच्छ एवं मूल स्वरूप के लिए संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान वृंदावन के व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजीव बंसल उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा द्वारा सभी को यमुना स्वच्छता संकल्प दिलाया गया. इस अवसर पर पं. मोहित राम पाठक, पं. चेतन उपाध्याय, डॉ. प्रदीप सिंह चौहान, प्रदीप साबू, राधेश्याम मकवाना, मुकेश राय, ब्रजेश पाराशर, संतोष मेवाड़ा, अखिलेश शर्मा, कनीराम मालवीय, लक्ष्मण सिंह चौकसे, कैलाश चौहान, विल्सन जैन, आलोक बंसल, डॉ. आरसी जैन, मनीष गुप्ता, विनय सिंह, राकेश शर्मा, समय जयपुरिया, शालिनी महेश्वरी,पूजा शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे.
सीएम योगी तक पहुंचा सीवन अभियान का संदेश
