भोपाल ननि: 31 मार्च तक संपत्तिकर जमा करने पर 50% की छूट, चूके तो लगेगा जुर्माना

भोपाल: नगर निगम में संपत्तिकर जमा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. जिसके लिए जहां जोन स्तर पर कर्मचारी घर-घर जाकर भी जमा करवा रहे हैँ वहीं प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है. जनता को नगर निगम के द्वारा पचास प्रतिशत की राहत भी दी जा रही है. यह राहत चालू वित्तीय वर्ष के संपत्तिकर को जमा करने में ही मिल रही है. जो 31 मार्च तक ही मिलेगी. उसके बाद अप्रेल माह में 15 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ जमा करना होगा. उसके बाद यह 100 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ जमा करना होगी. वहीं पूर्व से बकाया संपत्तिकर में किसी भी तरह की छूट नहीं है.
1 करोड़ मिला संपत्तिकर
नगर निगम के द्वारा मार्च माह में सभी अवकाश के दिनों में संपत्तिकर जमा करने की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराईजा रही है. शनिवार को सभी जोनों में लगभग एक करोड़ का संपत्तिकर के रुप में नगर निगम को राजस्व प्राप्त हुआ. अब यह 31 मार्च तक प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होने की संभावना है.

Next Post

जल संकट: 15 दिन में दूसरी बार खराब हुई ट्यूबवेल, गर्मी से पहले ही गहराया जल संकट

Mon Mar 23 , 2026
ब्यावरा: नगर में अनेक स्थानों पर साफ-सफाई, पेयजल एवं सडक़ो की दुर्दशा जैसी समस्याओं का सामना नागरिकों को करना पड़ रहा है. ऐसी ही समस्या का सामना नगर की प्रथम पॉश कॉलोनी शहीद कॉलोनी के रहवासियों को भी करना पड़ रहा है.गौरतलब है कि नगर में नालियों की सफाई हुए […]

You May Like