नदी में डूबे वृद्ध की लाश मिली

जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत बघैली पुल के पास नदी में बहे युवक की लाश शनिवार को मिली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शंकर कोल 30 वर्ष निवासी पिपरिया परियट पनागर ने सूचना दी कि उसके पिता गोवर्धन कोल 15 जुलाई को लकड़ी लेने नदी तरफ गये थे.

पिता की चप्पल नदी किनारे मिली थी, पिता नहीं मिल रहे थे। शनिवार को लगभग 11-30 बजे बघैली पुल के आगे उसके पिता गोवर्धन कोल 55 वर्ष का शव चित्त अवस्था में पड़ा था, पिता की मौत नदी के पानी में डूबने से हो गयी है।

Next Post

बाइक की टक्कर वृद्ध की मौत

Sun Jul 20 , 2025
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत महानद्दा में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि ब्रजलाल यादव 70 वर्ष निवासी किनरई जिला सिवनी, महानद्दा मदनमहल में बीती रात लगभग 7-30 बजे बाईक से टक्कर लगने से रात्रि लगभग 8-15 बजे मृतक […]

You May Like

मनोरंजन