ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल शुरू, फिल्मों का किया जा रहा प्रदर्शन

ग्वालियर: सतपुड़ा चलचित्र समिति और विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ‘ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल’ का शुभारंभ आज सुबह से हो गया।। भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) में प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ ही फिल्मों का प्रदर्शन प्रारम्भ हो गया। इसके साथ ही मास्टर क्लास में विषय विशेषज्ञ फिल्म निर्माण की बारीकियां सिखाएंगे। फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन दोपहर 2:30 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी और विशेष अतिथि प्रख्यात फिल्म निर्देशक देवेंद्र मालवीय हैं।

अध्यक्षता सतपुड़ा चलचित्र समिति मध्य प्रदेश के अध्यक्ष लाजपत आहूजा कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 9 मार्च को सायं 4 बजे ओम नम: शिवाय फेम प्रख्यात अभिनेता समर जयसिंह एवं चर्चित फिल्म ‘द कन्वर्जन’ के निर्माता-निर्देशक विनोद तिवारी के सानिध्य में होगा। इनके अलावा कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता अतुल गंगवार, फिल्म समीक्षक विनोद नागर सहित कई चर्चित हस्तियां एवं विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो फिल्म निर्माण की बारीकियां भी मास्टर क्लास में सिखाएंगे। फिल्म फेस्टिवल में चार श्रेणी (कैटेगरी) शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, कैंपस फिल्म एवं रील्स में 171 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं हैं। इनमें से चयनित 73 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न श्रेणी में पुरस्कृत श्रेष्ठ फिल्मों को कुल एक लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Next Post

बिना अनुमति बज रहे थे डीजे, बैंण्ड

Sat Mar 8 , 2025
शादी समारोह के बीच में पहुंची पुलिस, प्रकरण दर्ज जबलपुर: जबाली पैलेस में शादी विवाह समारोह में बिना अनुमति डीजे, बैंण्ड बज रहे थे। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैंण्ड एवं डीजे संचालक के खिलाफ  प्रकरण दर्ज कर लिया।पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम […]

You May Like