दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, लिए आठ सैंपल, जांच के लिए भेजे जाएंगे भोपाल

ग्वालियर:औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा द्वारा ग्वालियर के दवा बाजार, हुज़रात और लश्कर क्षेत्र की प्रमुख थोक दवा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में रखे कफ सिरप की गुणवत्ता, स्टॉक व खरीद से संबंधित रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान कुल 8 कफ सिरप के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु भोपाल स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

आरसी मेडिकल एजेंसीज़ से कफ सिरप से संबंधित खरीद रिकॉर्ड एक दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए. कमल ट्रेडर्स से कफ सिरप के 4 नमूने लिए गए और रिकॉर्ड एक दिन में उपलब्ध कराने को कहा गया। गुप्ता मेडिकल एंड सर्जिकल से 2 नमूने लेकर, आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में एक दिन के भीतर जमा करने को कहा गया। कमल फार्मा से भी 2 नमूने लिए गए और रिकॉर्ड की मौके पर ही जांच की गई। अमित मेडिकल एजेंसी में कफ सिरप के स्टॉक की गहन जांच की गई तथा रिकॉर्ड 24 घंटे के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।औषधि निरीक्षक ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

त्योहारों में यातायात व कानून व्यवस्था पर फोकस

Fri Oct 10 , 2025
इंदौर:शहर में त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली. पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में एडीसीपी कानून-व्यवस्था अमित सिंह, एडीसीपी अपराध/मुख्यालय आरके सिंह सहित सभी […]

You May Like