पंडित कमल किशोर नागर के भजन ने श्रोताओ का मन मोहा 

निवाली।नगर के गुमडिय़ा बुजुर्ग में श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिवस में हजारों की संख्या श्रोता उपस्थित हुवे वही श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित कमलकिशोर जी नागर के मुख से सुंदर भजन यह अपना कोई नही है जी सिवा हरि को छोड़ कर यहां अपना कोई नही है का सुंदर भजन ने श्रोताओ का मन मोह लिया। वहीं महाराट्र गुजरात व आसपास के कई क्षेत्रों से श्री मद भागवत कथा को श्रवण करने के लिए लोग पधार रहे है वही कथा में रोज भोजन प्रसादी व अल्पहार भी भक्तो को दिया जा रहा है वही शीतल जल भी दिया जा रहा है व निशुल्क वाहन सेवा से कई श्रोता दूर दूर से निवाली नगर से कथा स्थल तक पहुच रहे है वही कई लोग सेवा में जुटे हुवे है साथ ही कथा स्थल पर सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी व ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप भी किया जा रहा है ।

Next Post

छह जुआरी गिरफ्तार, दो फरार

Sun May 25 , 2025
सीहोर.पुलिस की सक्रियता देखते हुए जुआरियों ने दूर- दराज के गांवों में जाकर जुए की फड़ लगाना शुरू कर दिया है. बावजूद इसके बीती रात मंडी पुलिस ने ग्राम भटोनी में जुआ खेल रहे शहर के कुख्यात जुआरियों को दबोच ही लिया. मंडी पुलिस ने 6 जुआरियों की धरपकड़ करते […]

You May Like