हादसा टला, बस-कार भिड़ंत में कई लोग घायल

इटारसी: नेशनल हाईवे-46 पर बुधवार रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया। केसला से आ रही बस और इटारसी की ओर जा रही कार 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास आमने-सामने भिड़ गई। हादसे में बस और कार में सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं।सूचना मिलते ही पथरोटा थाना प्रभारी संजीव पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

लोगों में गुस्सा, कड़ी कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने बस चालकों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के चलते इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कई बस चालक अधिक सवारियां और समय से पहले गंतव्य तक पहुंचने की होड़ में जान जोखिम में डालते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क हादसों पर रोक लगाने और नियम विरुद्ध चल रही बसों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

अधिवक्ता-पुलिस में कहासुनी मामले में तीन एफआईआर दर्ज

Thu Sep 4 , 2025
जबलपुर: मदनमहल चौराहे में बुधवार रात्रि अधिवक्ताओं और पुलिस स्टॉफ के बीच कहासुनी मामले में तीन एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।जानकारी के मुताबिक महनहल चौराहे में बेकरी दुकान संचालक प्रियांशु और सब्जी का ठेला लगाने वाले संजू के बीच में विवाद हो रहा था। दोनों मारपीट कर रहे थे। […]

You May Like