भोपाल। नशे के खिलाफ भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाइजीरियन युवक और एक थाईलैंड की महिला शामिल है. दोनों पर एमडी ड्रग्स की तस्करी का आरोप है. थाई महिला के पास से 2.95 ग्राम एमडी जब्त हुई है. इसके अलावा, 9 फरवरी को श्यामला हिल्स इलाके में दो युवक समीर उद्दीन और सोहेल खान एमडी पाउडर बेचने की फिराक में पकड़े गए थे. उन्होंने सैफुद्दीन से मादक पदार्थ खरीदना स्वीकारा.सैफुद्दीन पर 5000 का इनाम घोषित है. सभी आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है.
