
ग्वालियर, बरसात में खराब हुई सड़कों पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए पेंच रिपेयरिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा हैं।
सहायक यंत्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज थाटीपुर थाने के सामने, गले का मंदिर दूध डेयरी के सामने, बड़ागांव हाईवे के पास ओम साइ होटल के सामने, लक्ष्मीगंज मरघट वाली रोड पर, गोले का मंदिर थाने के अंदर स्कूल वाली रोड पर, शब्द प्रताप आश्रम रोड पर, गौरी शंकर स्कूल के पास विनय नगर, कुशवाहा मार्केट डीडी नगर, बीएसएफ कॉलोनी, अपना घर कॉलोनी, सुरक्षा विहार कॉलोनी, श्याम हवेली आठ नंबर लाइन, बल्लू आटे के पास खुरैरी, गुलाब पुरी, स्वामी रामलाल के पास गांधीनगर, सिकरौदा चौराहे के पास, चिरवाई नाका पिपरौली सहित मुख्य मार्गों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।
