कलेक्ट्रेट गेट के सामने पलटा ऑटो, तीन घायल

सागर: शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट के दो नंबर गेट के सामने एक ऑटो अचानक पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दूसरे ऑटो से बीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो तेज रफ्तार में था, जिससे संतुलन बिगड़ने पर यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

घुघरी के छतरपुर में भयानक सड़क दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल

Sat Sep 6 , 2025
घुघरी : घुघरी के छतरपुर ग्राम में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक अर्टिगा कार और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के […]

You May Like

मनोरंजन