गणतंत्र दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी परेड की भव्य झलक

भोपाल: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल ने समारोह की भव्यता और अनुशासन का स्पष्ट संकेत दे दिया। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा बलों और अन्य टुकड़ियों ने सटीक तालमेल के साथ कदमताल की, जिससे मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया।इस बार की गणतंत्र दिवस परेड विशेष रूप से ऐतिहासिक होने जा रही है। फुल ड्रेस रिहर्सल में सामने आया कि परेड अब तक की सबसे लंबी होगी, जिसमें कुल 23 प्लाटून शामिल होंगी। करीब 1300 जवानों की मौजूदगी परेड को और प्रभावशाली बनाएगी। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की भागीदारी ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को भी उजागर किया।

रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट, सलामी मंच की प्रक्रिया और अनुशासनात्मक अभ्यासों का बारीकी से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि मुख्य समारोह के दिन कोई कमी न रह जाए। फुल ड्रेस रिहर्सल ने यह साफ कर दिया कि राजधानी भोपाल गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

Next Post

हिलगुवा में महिला ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल में मृत घोषित

Sat Jan 24 , 2026
छतरपुर: ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम हिलगुवा में शनिवार को एक महिला द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान उमा कुशवाहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उमा कुशवाहा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते […]

You May Like

Play sound