भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश के बाद पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह समेत बीजेपी नेताओं ने सोफिया कुरैशी के नौगांव, छतरपुर स्थित घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके साहस और शौर्य की प्रशंसा की।
नेताओं ने सोफिया कुरैशी को प्रदेश का गौरव बताते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस ने युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। उन्होंने सोफिया की उपलब्धियों पर गर्व जताया। परिजनों ने भी इस सम्मान को स्वीकारते हुए भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया और सोफिया की आगे की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
