युवाओं, किसानों और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

सीधी। जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन, सीधी में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर कई गंभीर मुद्दों को लेकर निशाना साधा। साथ में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज सिंह महामंत्री भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने युवाओं के भविष्य, किसानों के गहराते संकट, उज्जैन भूमि प्रकरण, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार तथा प्रदेशव्यापी जन आंदोलन को लेकर कांग्रेस की आगामी रणनीति की जानकारी दी।

ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं से परेशान है, जबकि किसान खाद, बीज, सिंचाई और फसलों के उचित मूल्य जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

पत्रकार वार्ता में उज्जैन भूमि प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और भूमि घोटालों के मामलों ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

ज्ञान सिंह ने चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मवई (बघेड़ा) निवासी राजराखन साकेत की पुत्री के अपहरण के बाद मिले नर कंकाल के मामले को अत्यंत दुखद बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले तथा मामले में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पुलिस की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

Next Post

ट्रैक्टरों से शहर किया जाम, सड़क पर सेंकी बाटी

Mon Jul 6 , 2026
सीहोर/ भैरुंदा। मूंग फसल की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी की मांग को लेकर सोमवार को भैरुंदा नगर प्रदेश के सबसे बड़े किसान आंदोलनों में से एक का गवाह बना. डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन के तहत हजारों किसान कृषि उपज मंडी में जुटे और बाद में 1500 से अधिक ट्रैक्टरों (के साथ […]

You May Like