व्हाट्सएप हैक, ऐंठे 55 हजार

जबलपुर: खमरिया थाना क्षेत्र में शातिर जालसाज ने रिश्तेदार बनकर व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर 55 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेस्टलैंड खमरिया निवासी कल्पना श्रीवास्तव (55) के व्हाट्सएप पर उनके भाई रजनीकांत वर्मा के नंबर से एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था मेरी यूपीआई आईडी काम नहीं कर रही है, बहुत जरूरी है, तुरंत 55 हजार रुपये यूपीआई कर दो। भाई का नंबर और प्रोफाइल देखकर कल्पना श्रीवास्तव को जरा भी शक नहीं हुआ।
भाई को किसी बड़ी मुसीबत में समझकर कल्पना ने बिना देरी किए अपने पेटीएम अकाउंट से दो किश्तों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने पहली बार में 30 हजार रुपये और दूसरी बार में 25 हजार रुपये, यानी कुल 55 हजार रुपये जालसाज के बताए खाते में भेज दिए।
ऐसे खुला साइबर फ्रॉड का राज
रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब कल्पना ने अपने भाई रजनीकांत को तसल्ली के लिए फोन लगाया, तो करीब 15 मिनट तक उनका मोबाइल व्यस्त या संपर्क से बाहर रहा। इसी दौरान पीड़िता की बहन ने उन्हें फोन कर बताया कि भाई का मोबाइल और व्हाट्सएप हैक हो चुका है। कुछ देर बाद भाई रजनीकांत का फोन आया, जिन्होंने बताया कि किसी अज्ञात हैकर ने उनका व्हाट्सएप हैक कर उनके सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसों के लिए ऐसे ही मैसेज भेजे हैं। तब जाकर पीड़िता को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

Next Post

अवैध हथियार के कारोबार में युवक गिरफ्तार, 5 चायना चाकू जप्त

Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर: पनागर पुलिस ने अवैध हथियार के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 5 चाईना चाकू जप्त किये गये हैं।थाना प्रभारी पनागर उप पुलिस अधीक्षक विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मौलाना अब्दुल कलाम स्टेडियम के पीछे चाकू बेचने की फिराक में खड़े राज उर्फ काशी बर्मन 20 वर्ष […]

You May Like