
जबलपुर। पुल नंबर 2 के पास रविवार दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार गिट्टी से भरा डंपर अनियं9ित होकर पुल की रैलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में रखा पूरा ऑइल से भरा ड्रम सड़क पर गिर गया। इस कारण करीब पौन घंटे यातायात बाधित रहा और पुल पर लंबा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि डम्पर का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था जिसके वाहन में नंबर प्लेट भी नहीं थी। गनीमत रही कि उस समय पुल से पैदल यात्री नहीं गुजर रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद करीब आधे घंटे बाद पुलिस और ट्रैफिक दल मौके पर पहुँचे। क्रेन की मदद से ड्रम को हटाया गया और सड़क पर गिरे ऑइल को हटाया, ताकि वाहन फिसलने की स्थिति न बने। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन व यातायात पुलिस से मांग की है कि इस क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल और नियमित चैकिंग का सख्ती से पालन कराया जाए।
