समाज को कोई आगे लाता है, तो वह हैं घर की बेटियां 

सुसनेर। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन घोष की धुन पर रविवार को निकाला गया, जो मालीपुरा स्थित फूलमाली समाज की धर्मशाला से प्रारंभ हुआ. संचलन से पूर्व मां दुर्गा व राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया दीदी ने दुर्गा वाहिनी को बताया कि इस समाज को आगे ले जाने वाली घर की बेटियां ही हैं. आज के कलयुग में राक्षसों का अंत करने के लिए दुर्गा वाहिनी की स्थापना हुई. जिहादी योजना बनाकर लव जिहाद में प्रेम जाल में फंसाकर मासूम बहनों के साथ शारीरिक एवं मानसिक शोषण करते हैं और अंत में सूटकेस या फ्रीज में टुकड़े करके जमा देते हैं. हमें सावधान रहने की आवश्यकता है. विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन नगर के इतवारिया बाजार बड़ा जैन मंदिर सराफा बाजार, शुक्रवारिया बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, हाथी दरवाजा, पांच पुलिया, महाराणा प्रताप चौराहा, बैंक ऑफ इंडिया, डाक बंगला व मंडी गेट होते हुए समापन स्थल रागबाग गार्डन पहुंचा. सभी दुर्गा वाहिनी कि बहनें कदम से कदम मिलाकर हाथ में तलवार व दंड लेकर एक साथ संचलन में निकली. मंचासीन मुख्य वक्ता दुर्गावाहिनी प्रान्त संयोजिका ज्योति प्रिया दीदी, प्रखंड अध्यक्ष शेरसिंह देहरिया, प्रखंड सह संयोजिका रोशनी दीदी माली, प्रखण्ड सह संयोजिका पूजा दीदी कानुडिया थी. इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी प्रान्त विधार्थी प्रमुख निहारिका ठाकुर, विभाग सह सयोजिका जाग्रती कुंभकार, विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़, जिला सह मंत्री जीतू माली, जिला उपाध्यक्ष भरत भावसार, जिला संयोजक अनिल कांवल, प्रखण्ड मंत्री शुभम विश्वकर्मा, प्रखण्ड उपाध्यक्ष दुर्गा दीदी गुवाटिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, प्रखण्ड उपाध्यक्ष पवन सोनी, प्रखण्ड संयोजक अनुराग कानुडिया आदि उपस्थित थे.

Next Post

बिहार को मिलेगी सात नई ट्रेनों की सौगात

Sun Sep 28 , 2025
नयी दिल्ली/पटना 28 सितंबर (वार्ता) बिहार को आधुनिक रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जं. से सात ट्रेनों की सौगात बिहार को देंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। कार्यक्रम […]

You May Like