हादसे को न्यौता देती महू के कोदरिया गांव की निर्माणाधीन पुलिया 

 

महू. ग्राम पंचायत कोदरिया में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार जिसका कार्य कई दिनों से बंद पड़ा है। जिसके चलते वहां लापरवाही का भयानक मंजर देखने को मिला है। पुलिया निर्माण के तहत बहुत गहरा गड्ढा खोदा गया है और उसमें सरिया खड़े कर छोड़ दिया गया है। पास ही स्थित चिप्स की फैक्ट्री का गंदा पानी झरने की तरह बहकर उस खोदे हुए गड्ढे में भर रहा है। जो, कि किसी गंभीर हादसे को निमंत्रण दे रहा है।क्योंकि उक्त निर्माण स्थल से सटे हुए आलू चिप्स फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के छोटे-छोटे बच्चे वहां खेलते पाए गए है।

गांव में आवागमन के लिए बना हुआ कच्चा रास्ता भी खतरनाक स्थिति में पाया गया है। एक बार में एक ही चार पहिया वाहन निकलने जितने चौड़े अस्थाई रास्ते पर भारी यातायात देखा गया है, जिस पर वज़न से लदे ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों का आवागमन निरंतर बना रहता है। रास्ते पर आसपास कोई सुरक्षा दीवार नहीं है। जिसके कारण दुर्घटना की बहुत अधिक संभावनाएं बनी हुई है।

Next Post

नरवाई जलाने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर होगी दंडात्मक कार्यवाही

Thu Feb 27 , 2025
  नरवाई जलाने से मिट्टी के अमूल्य पदार्थ नष्ट होने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म होती है   मंदसौर। उप संचालक कृषि श्रीमति अनिता धाकड़ ने बताया कि जिले में रबी की मुख्य फसल गेंहूं की कटाई का कार्य जारी है। कृषकों द्वारा कम्पाईन हार्वेस्टर मशीनों से फसल […]

You May Like