कांग्रेस वार्ड स्तर पर संगठन तैयार करेगी,सर्वे कर समस्याओं का होगा समाधान: बटेश्वर भारती

सारनी: ब्लाक कांग्रेस कमेटी वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूती देने के लिए कमेटीयां बनाएगी. सभी लोगो को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जायेगा. उपरोक्त उदगार ब्लाक अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने ब्लाक अध्यक्ष बनने के तीन माह बाद समीक्षा बैठक मे व्यक्त किए है. मठारदेव बाबा मंदिर परिसर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस समेत अन्य विंगों की उपस्थिति रही। कार्यकाल के दौरान सौंपे गए ज्ञापन एवं अन्य जनहितैषी कार्यों की समीक्षा की गई।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने बताया कि कार्यकाल के दौरान विभिन्न जन समस्याओं को लेकर 9 ज्ञापन सौंपे गए। सभी में शासन की ओर से सकारात्मक कार्यवाही की गई। इससे जन समस्याओं का निराकरण हुआ। ब्लाक कांग्रेस जन समस्याओं को सतत उठाते रहेगी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कांग्रेस को वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया गया। वार्ड स्तर पर वार्ड कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी वार्ड में सर्वे कर वहां की समस्याएं एकत्रित करेगी।

जिनका हर संभव स्तर पर निराकरण किया जाएगा। समिति वार्डों में नगर पालिका की ओर से होने वाले निर्माण कार्यों की निगरानी भी करेगी। किसी तरह का भ्रष्टाचार पाया जाता है तो इसका पुरजोर तरीके से विरोध होगा। नगर पालिका चुनाव के पूर्व सभी वार्डों का पूर्ण सर्वे कर वार्ड कमेटी, ब्लाक पदाधिकारियों के साथ मिलकर वार्डों की समस्याओं का निराकरण कराएगी। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा जनता के सामने नगर पालिका के भ्रष्टाचार, जलावर्धन योजना में हो रही बेवजह वसूली समेत अन्य मुद्दों को लेकर जाएंगे। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत सभी विंगों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Next Post

हंगरी के पीटर मग्यार ने यूरोपीय संघ की निधि जारी करने के लिए रखीं शर्तें

Wed Apr 15 , 2026
बुडापेस्ट, 15 अप्रैल (वार्ता) हंगरी की नवनिर्वाचित टिस्ज़ा पार्टी के नेता पीटर मग्यार ने बुधवार को कहा कि उन्होंने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के समक्ष अटकी हुई यूरोपीय संघ की निधि को जारी करने के लिए चार शर्तें रखी हैं। श्री मग्यार ने हंगरी के हाल […]

You May Like