रंगों की बौछार के साथ छात्राओं ने थिरककर मनाई होली

जबलपुर: शनिवार को शहर का माहौल उस समय पूरी तरह रंगमय हो उठा, जब माता गुजरी महिला महाविद्यालय परिसर में ‘गुलाल उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, महाविद्यालय परिसर गुलाबी, पीले, हरे और लाल रंगों से सराबोर होता चला गया। दोपहर होते-होते डीजे की धुनों ने पूरे वातावरण को झंकृत कर दिया। जैसे ही “होलीया में उड़े रे गुलाल” गीत बजा, छात्राओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। परिसर तालियों और ठुमकों से गूंज उठा। इसके बाद “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” की धुन पर सैकड़ों छात्राओं ने एक साथ रंग उड़ाते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल की थाप पर पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राएं जब एक-दूसरे को गुलाल लगाती नजर आईं, तो दृश्य मानो किसी सांस्कृतिक मेले का प्रतीत हो रहा था।
500 से अधिक छात्राओं की रही सहभागिता
करीब 500 से अधिक छात्राओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। हर चेहरे पर मुस्कान, हर हाथ में गुलाल और हर कदम में थिरकन—पूरा परिसर मानो उत्सव की ऊर्जा से स्पंदित हो उठा। इस अवसर पर डायरेक्टर एवं प्राचार्या ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं तथा शैक्षणिक वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं।
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता झाम, डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पहवा तथा रजिस्ट्रार डॉ. सत्येन्द्र कुररिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति में होली उत्सव प्रभारी डॉ. अंजु मिश्रा, राफेल परस्ते, प्रभात केवट, स्वाति गुप्ता एवं डॉ. राकेश तिवारी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और प्राध्यापकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

Next Post

हड़ताल का डर, होली से पहले बसों में बढ़ी भीड़

Sun Mar 1 , 2026
जबलपुर: आईएसबीटी जबलपुर से संचालित लगभग सभी रूटों की बसों में इन दिनों असामान्य भीड़ देखी जा रही है। मजदूर, विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग 2 मार्च से होने वाली बस ऑपरेटरों की संभावित हड़ताल को देखते हुए पहले ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। जिससे बसों में […]

You May Like