मोबाइल चलाने से किया मना तो युवती ने कुंए में कूद की आत्महत्या

छिंदवाड़ा। चाचा के यहां रहकर पढऩे वाली युवती को मोबाइल चलाने के लिए इंकार करना महंगा साबित हो गया। चाचा के खेते जाते ही युवती ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार मोनिका पिता मनोज कुमरे 20 साल भंडारकुंड की रहने वाली है। वह अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। 4 सितम्बर को उसके चाचा ने उक्त युवती को मोबाइल चलाने से इंकार कर दिया। इसके बाद चाचा खेत चले गए। वह भी चाचा के जाने के बाद खेत चली गई।

उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक युवती के घर नहीं आने पर परिजन यहां वहां खोजने निकल पड़ें। 5 सितम्बर को भी पतासाजी करने पर युवती का कुछ पता नहीं चला। आखिरकार 7 सितम्बर को पता चला कि कुएं में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। आसपास के लोगों की मदद से उक्त शव को बाहर नकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

साउथ एशियन ओपन चैंपियनशिप में डॉ. विनोद राय का चयन

Tue Sep 8 , 2026
सिंगरौली। पीएमसीओई गवर्नमेंट लीड पीजी कॉलेज, बैढ़न के सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार राय का साउथ एशियन ओपन चैंपियनशिप 2026 के लिए इंडियन मास्टर्स एथलेटिक टीम में चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर तक नेपाल में आयोजित होगी। डॉ. श्री राय भारतीय मास्टर्स […]

You May Like