भारत माता की आरती कर सुख- समृद्धि की कामना की

सीहोर। भारत-पाकिस्तान के बीच जंग चल रही थी, शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित लोगों ने टाउन हाल स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष आरती कर देश की सुख समृद्धि की कामना की.
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा और नपाध्यक्ष राठौर के अलावा सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित सहित शहरवासियों के अलावा पार्षदों ने यहां पर दीप प्रज्जवलित किए और आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया. आरती के दौरान शहरवासियों ने कहाकि भारत इसी तरह दुश्मनों को नष्ट कर भारत का मान विश्व में कायम रखे. महाआरती के दौरान लोगों के हाथों में तिरंगा भी नजर आए. कार्यक्रम में भाजपा नेता सन्नी महाजन, नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, विजेन्द्र परमार, नरेन्द्र राजपूत, लोकेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र राठौर, देवेन्द्र, प्रदीप बिजोरिया और राजेश मांझी के अलावा शहरवासी मौजूद थे.

Next Post

आठ माह से फरार इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Sun May 11 , 2025
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र में रुपयों के लेन देन को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद से फरार दो इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और करीब आठ महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2024 को विनीत सोनी […]

You May Like