आठ माह से फरार इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र में रुपयों के लेन देन को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद से फरार दो इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और करीब आठ महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2024 को विनीत सोनी पिता इन्द्रपाल सोनी निवासी डिलौरा बाइपास ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उससे राजकुमार सोनी ने 70000 रुपए उधारी लिया था। मांगने पर आऱोपी राजकुमार सोनी, सुनील सोनी, सुरेश सोनी निवासी डिलौरा बाइपास ने हमला कर दिया।

इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सतना ने 2500 रुपए का इनाम उद्धोषित किया था। विवेचना के दौरान आरोपी राजकुमार सोनी पिता सौखीलाल सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में 25 नवंबर 2024 को पेश किया गया था। इसी मामले के फरार इनामी स्थाई वारंटी सुनील सोनी पिता सौखीलाल सोनी (37) एवं सुरेश सोनी पिता सौखीलाल सोनी (43) दोनों निवासी डिलौरा बाइपास को गिरफ्तार कर कार्रवही की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक सुदीप कुमार सोनी थाना प्रभारी थाना कोलगंवा, प्रधान आरक्षक कमलाकर सिंह, आरक्षक श्याम मिश्रा, सतेन्द्र यादव, विवेक पांडेय, शशिकान्त शुक्ला की अहम भूमिका रही।

Next Post

ठेकेदारों की मांगों पर सरकार से चर्चा, ठेकेदार प्रकोष्ठ का गठन

Sun May 11 , 2025
भोपाल। राजधानी में भ्रष्टाचार निरोधक प्रचार समिति ने ठेकेदार प्रकोष्ठ का गठन किया है. शनिवार को राज्य शासन से प्रमुख मांगों को लेकर समिति के सदस्यों ने अपनी बात रखी. समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने मांगो को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि सभी ठेकेदारों का […]

You May Like