हर अधिवक्ता के हितों के लिये करेंगे काम

सीधी। जिला न्यायालय के वरिष्ट अधिवक्ता अरविंद शुक्ला भी इस बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का चुनाव लडऩे वाले हैं। उनके द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अभी तक 8 वर्ष के अंदर जो भी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हैं उनके द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कोई योजनाएं नहीं बनाई गई। जिस वजह से मैं चुनाव लडऩे के लिए सभी अधिवक्ताओं की सहमति से लडूंगा और हर अधिवक्ता को न्याय दिलाने का हम काम करेंगे। वरिष्ट अधिवक्ता अरविंद शुक्ला ने कहा कि मई माह में अधिवक्ता संघ का चुनाव होने जा रहा है। जिसमें अधिवक्ता संघ के निर्वाचन में मेरी भी भूमिका रहेगी। अध्यक्ष पद के लिए मैं दावेदार हूं। उनके द्वारा बताया गया है कि अभी तक अधिवक्ताओं के विकास हेतु कोई काम नहीं हुआ है।

Next Post

3720 बल्क लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया 

Fri Apr 11 , 2025
बड़वानी। पानसेमल पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज एक प्रकरण में जब्त की गई कुल 3720 बल्क लीटर अवैध शराब का 11 अपै्रल को विधिसम्मत रूप से नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक […]

You May Like

मनोरंजन