जीवाजी क्लब में आज रविवार की शाम होगी एजीएम, गहमागहमी बढ़ी

ग्वालियर : शहर के धन्ना सेठों के जीवाजी क्लब में एजीएम आज रविवार की शाम आयोजित होने जा रही है । इस एजीएम में जीवाजी क्लब की नयी कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के लिए चुनाव की घोषणा की जाएगी लेकिन ये एजीएम हंगामेदार होने की प्रबल संभावना है ।

क्लब के सदस्यों में वर्तमान पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के द्धारा किए गए कामों को लेकर नाराजगी है वहीं गरबा डांडिया के लिए क्लब का ग्राउंड देने का भी बहुत विरोध हो रहा है । इसके साथ ही क्लब के किए गए निर्माण कार्यों को लेकर एक आरटीआई भी लग सकती है। जीवाजी क्लब में आज सुबह से भारी गहमागहमी है। अब देखना होगा कि एजीएम में क्या होगा

Next Post

बस की टक्कर से युवक घायल

Sun Oct 11 , 2026
दमोह :जिले के देहात थाना क्षेत्र जबलपुर नाका चौकी के समीप राज नगर चौराहा पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में 112 डायल पायलट जितेंद्र और प्रधान आरक्षक राकेश सिंह द्वारा इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसका उपचार जारी है, बताया जा रहा है […]

You May Like